इस्राईल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक संकट और गहरा गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और गादी आइज़ेनकोट की येशर पार्टी के बीच रविवार को हुई चार घंटे की बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई।
ज़ायोनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दल नई सरकार के गठन से जुड़े अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बना सके। इनमें प्रधानमंत्री पद, राजनीतिक शर्तें और सरकार में कट्टरपंथी नेता इतामार बेन ग्विर की भागीदारी जैसे मुद्दे शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत में प्रधानमंत्री पद को बारी-बारी से संभालने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा नहीं हुई। नेतन्याहू की पार्टी फिलहाल सरकार के शुरुआती कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
इसके अलावा, नेतन्याहू के खिलाफ राजनीतिक बहिष्कार खत्म करने की शर्त और राजनीतिक, सुरक्षा तथा न्यायिक मामलों को लेकर भी दोनों पक्षों में मतभेद बने हुए हैं।
नई सरकार में नेतन्याहू मंत्रिमंडल के कट्टरपंथी मंत्री इतामार बेन ग्विर को शामिल करने का मुद्दा भी दोनों दलों के बीच बड़े विवाद की वजह बना हुआ है।
चार घंटे की बातचीत बेनतीजा रहने से इस्राईल में नई सरकार के गठन का रास्ता और मुश्किल हो गया है। इससे देश में जारी राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ने की आशंका है।
आपकी टिप्पणी